फ़ॉलोअर

गुरुवार, 4 जुलाई 2013

तुझे तिरंगें के आँचल में माँ ने आज लपेटा !

भारत माता की आन पर जान लुटाने वाले अमर जवानों को शत शत नमन !
Amar Javan Jyoti
भारत माता का सपूत अमर जवान ये बेटा !!




जान लुटाकर कफ़न ओड़कर आज मौन लेटा !
भारत माता का सपूत अमर जवान ये बेटा !!

नाम शहीदों में अपना आज लिखा ,
टूट गया एक तारा अपनी चमक दिखा ,
खून बहा सारा पर साहस ना छूटा !
भारत माता का सपूत अमर जवान ये बेटा !!

देश की शान बचाने को खुद को करता कुर्बान ,
जान से ज्यादा प्यारी भारत माता की आन ,
तुझे तिरंगें के आँचल में माँ ने आज लपेटा !
भारत माता का सपूत अमर जवान ये बेटा !!

अटल रहे यश तेरा मेरी है कामना ,
इनके बलिदानों को भारत न भूलना ,
नतमस्तक हो तुझे सलामी जन-जन है देता !
भारत माता का सपूत अमर जवान ये बेटा !!

जय हिन्द ! जय जवान !
शिखा कौशिक 'नूतन' 

5 टिप्‍पणियां:

Shalini kaushik ने कहा…


सार्थक सन्देश देती प्रेरणादायक प्रस्तुति .बहुत सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति . आभार तवज्जह देना ''शालिनी'' की तहकीकात को ,
आप भी जानें संपत्ति का अधिकार -४.नारी ब्लोगर्स के लिए एक नयी शुरुआत आप भी जुड़ें WOMAN ABOUT MAN लड़कों को क्या पता -घर कैसे बनता है ...

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

बहुत सुन्दर प्रस्तुति...!
आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आपकी इस प्रविष्टि की चर्चा आज शुक्रवार (05-07-2013) को कसरत पर दो ध्यान, बहा मत मात्र पसीना; चर्चा मंच 1297 में "मयंक का कोना" पर भी है!
सादर...!
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

Ranjana verma ने कहा…

जय हिन्द !जय जवान ! सुंदर अभिव्यक्ति .......!!

Ranjana verma ने कहा…

जय हिन्द !जय जवान ! सुंदर अभिव्यक्ति .......!!

Rajesh Kumari ने कहा…

प्रिय शिखा कौशिक बहुत मार्मिक प्रस्तुति ,जय जवान जय हिन्द